उतरौला बलरामपुर - नगर व आस पास के क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिज़ाज तेजी से बदल रहा है, दोपहर में तेज धूप और शाम होते ही हल्की ठंडी के बढ़ने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। तापमान में अचानक आ रहे उतार चढ़ाव का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला में सर्दी, जुखाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, रोजाना आउट डोर में दर्जनों मरीज इसी समस्या के साथ इलाज के लिए पहुँच रहे हैं। सी एच सी स्रोतों के अनुसार पिछले एक सप्ताह वायरल संक्रम ण के मामलों में तेजी आई है। खासकर बच्चे बुजुर्ग और कमजोर रोग प्रति रोधक क्षमता वाले लोग अधिक प्रभा वित हो रहे हैं अधिकांश मरीज गले में खरास नाक बहना ,बदन दर्द, बुखार ,खांसी और सिर दर्द जैसी शिकायत‌ लेकर अस्पताल पहुँच रहे हैं। तापमान में तेजी से बदलाव होने के कारण शरीर का ताप सन्तुलन बिगड़ रहा है।जिस से वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि धूप और ठंड के बीच लगातार बदलाव से शरीर को अनुकूलन में समय लग ता है ऐसे में संक्रमण की आशंका और भी बढ़ जाती है सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला के अधीक्षक डाक्टर सी पी  सिंह ने मौसम में हो रहे बदलाव पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रति दिन 500 से 600 ओ पी डी हो रही है । छोटे बच्चों एवं बुजु र्गों में प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, इसलिए उनके बचाव पर विशेष ध्यान दें। आवश्यकता पड़ने पर तुरन्त चिकित्सीय सलाह भी लें। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में बढ़ती भीड़ को देखते हुए चिकित्सा टीम को सतर्क कर दिया गया है और मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त दवाएं भी उपलब्ध करा दिया गया है।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने