.jpeg)


भारत सरकार, नई दिल्ली के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान ने मथुरा जनपद के पावन तीर्थ स्थलों गोवर्धन एवं वृंदावन का दौरा किया तथा दोनों नगरों के अनेक प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर पूजा-अर्चना की ।
वृंदावन प्रवास के दौरान माननीय मंत्री के साथ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (आई.सी.ए.आर – सी.आई.आर.जी), मखदूम की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई । यह संस्थान, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक प्रतिष्ठित संस्थान है ।
इस बैठक में संस्थान की ओर से डॉ. रविंद्र कुमार, विभागाध्यक्ष एवं प्रधान वैज्ञानिक, डॉ. गोपाल दास, प्रधान वैज्ञानिक तथा डॉ. के. गुरुराज, प्रधान वैज्ञानिक उपस्थित रहे । संस्थान के वैज्ञानिकों ने माननीय मंत्री को नवीनतम वार्षिक प्रतिवेदन, वार्षिक बकरी कैलेंडर–2026 भेंट किया तथा किसानों के हित में संस्थान द्वारा संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बकरी पालकों के लाभार्थ विकसित विभिन्न नवाचारी तकनीकों एवं उत्पादों का प्रदर्शन एवं विवेचन किया गया ।
माननीय मंत्री ने देश में बकरी क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा इसके विकास में केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संस्थान के वैज्ञानिकों के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए आजीविका संवर्धन एवं किसानों, विशेषकर लघु एवं सीमांत पशुपालकों के समग्र विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की ।
पूरे दौरे के दौरान श्री पी. के. शर्मा, सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल अधिकारी द्वारा माननीय मंत्री एवं उनके दल को आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया ।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know