उतरौला बलरामपुर- तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही व संभावित डाक्टरो की मिली भगत के चलते बिना अनुमति व मान्यता के ही बड़ी संख्या में पैथोलॉजी लैब,अल्ट्रा साउंड सेन्टर और क्ली निक खुलेआम व संचालित होकर चल रहे हैं। इन प्रतिष्ठानों में न तो योग्य चिकित्सक हैं, और न ही प्रशिक्षित तकनीशियन है, इसके बावजूद भी मरीजों की जांच और इलाज का दवा किया जा रहा है, जिससे जनस्वास्थ्य पर गम्भीर संकट मंडरा रहा है। स्थानीय सूत्रों केअनु सार, नगर सहितग्रामीण अंचलों में कई ऐसे केन्द्र संचालित हैं, जो बिना किसी विधिक अनुमति या पंजीकरण के साथ कार्य कर रहे हैं। इनमें से कई ऐसे केन्द्र है,जो गैर-तकनीकी लोगों के द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, जो चिकित्सा विज्ञान की बुनियादी समझ तक नहीं पाते हैं।
इन अवैध प्रतिष्ठानों पर जांच रिपोर्टों में लापर वाही, फर्जी रिपोर्टिंग, अनावश्यक जांच और गलत दवा लिखने जैसी शिकायतें आम हो गई हैं। गरीब व अनजान मरीजों को झूठी जांच रिपोर्टों के आधार पर इलाज के नाम पर ठगा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और सामा जिक कार्यकर्ताओं का आरोप है, कि स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिका रियों और कर्मचारियों की मिली भगत से यह पूरा तंत्र वर्षों से ही फल फूल रहा है। बताया जाता है, कि मासिक “सुविधा शुल्क” के नाम पर कई ऐसे सेन्टर विभाग की “संरक्षण छाया” में चल रहे हैं, जब भी कोई शिकायत सम्बन्धित अधिकारियों तक पहुंचती है, तो केवल कागजी कार्यवाही कर अपनी खाना पूर्ति कर दी जाती है। कई बार मुख्य चिकित्सा अधिकारी यानी की (सी एम ओ)   स्तर के अधिकारी भी ऐसे मामलों को गम्भी रता से लेने के बजाय औपचारिक जांच तक ही सीमित रहते हैं। नतीजतन, अवैध रूप से चल रहे, इन स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाती है। इस जनहित में कई जागरूक नागरिकों और सामाजिक संगठ नों ने जिलाधिकारी बल रामपुर से तत्काल में संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में संचालित सभी पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड सेन्टर और क्लीनिकों की सूची बना कर उनकी वैधता की जांच की जानी चाहिए। साथ ही साथ, दोषी संचालकों व मिलीभगत करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो आने वाले दिनों में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में जनस्वास्थ्य की स्थिति बेहद गम्भीर हो सकती है।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने