बलरामपुर- सोनाली जायसवाल एक मध्यवर्गीय परिवार से आती है । इनके पिता का नाम सुभाष जायसवाल है, जो कि स्व नियोजित (Self-employed) हैं और माता का नाम श्रीमती उमा जायसवाल है, जो एक कुशल गृहणी हैं। सोनाली अपने माता-पिता की पाँच संतानों में तीसरी संतान है। वो पहलवारा, बलरामपुर (पीपल तिराहा), उत्तर प्रदेश की निवासी हूँ।
वर्ष 2022 में अपना स्नातक और 2024 में मनोविज्ञान विषय में अपना परास्नातक (M.A.) एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर से पूर्ण किया। परास्नातक में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के कारण उन्हें स्वर्ण पदक (Gold Medal) से सम्मानित किया गया है। सोनाली ने अपने UGC NET परीक्षा की तैयारी परास्नातक के दौरान ही शुरू कर दी थी। कई उतार-चढ़ावों के कारण शुरुआती असफलताएं भी मिलीं, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और अपनी असफलताओं से सीख लेते हुए निरंतर आगे बढ़ती रही।
परिणामस्वरूप, दिसंबर 2025 में मैंने UGC NET परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। वे अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार और अपने गुरुजनों को देना चाहती है । विशेष रूप से डॉ. स्वदेश भट्ट (विभागाध्यक्ष), असिस्टेंट प्रोफेसर कृतिका तिवारी मैम, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. सुनील शुक्ला एवं राजर्षि मणि त्रिपाठी सर का वे हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करती है । उनका उद्देश्य इस विषय में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know