उतरौला बलरामपुर- विधान सभा उतरौला क्षेत्र के विधायक राम प्रताप वर्मा ने केन्द्र सरकार के द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट का स्वागत करते हुए इसे सर्व समावेशी, विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि यह बजट देश के हर वर्ग किसान, युवा, महिलाएं, व्यापारी और मध्यम वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विधायक राम प्रताप वर्मा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सर कार लगातार देश को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। इस बजट में बुनि यादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि क्षेत्र के लिए किए गए प्राव धान उत्तर प्रदेश सहित उतरौला क्षेत्र केविकास को नई गति देंगे,उन्हों ने विशेष रूप से किसा नों के लिए बढ़ाई गई सहायता योजनाओं, छोटे एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को दिए गए प्रोत्साहन तथा युवाओं के लिए रोजगार सृजन सम्बन्धी प्रावधानों की सराहना की। विधायक ने कहा कि इससे क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा, और स्थानीय स्तर पर रोज गार के अवसर सृजित होंगे। महिलाओं के सशक्तिकरण,गरीब कल्याण योजनाओं और ग्रामीण विकास के लिए किए गए, प्रावधानों को भी उन्होंने ऐतिहासिक रूप बताया। उन्होंने विश्वास जताया, कि इस बजट से उतरौला विधान सभा क्षेत्र में सड़कों,स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा संस्थानों के विकास को बल मिलेगा तथा कृषि क्षेत्र में किसा नों की आय को बेहतर करने में मदद मिलेगी।इस मौके पर भाजपा विधान सभा प्रभारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ओमप्रकाश गुप्ता,सीबी माथुर,अंकुर गुप्ता,मेला राम वर्मा, राजेश सोनी, राजकुमार सभासद महामंत्री रोहित राज गुप्ता अल्पसंख्यक मोर्चा हकीम फरमान के अलावा दर्जनो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know