अम्बेडकर नगर: आपसी सौहार्द और शांति का संदेश लेकर जलालपुर कोतवाली में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। एसडीएम राहुल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रशासन और गणमान्य नागरिकों ने एक स्वर से आगामी त्योहारों को भाईचारे के माहौल में मनाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम राहुल गुप्ता ने स्पष्ट किया कि होलिका दहन के लिए परंपरा को ही आधार माना जाएगा और उन्हीं स्थलों का उपयोग किया जाए, जहां वर्षों से होता चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पूरी टीम त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने के लिए मुस्तैद है, ताकि रंगों का पर्व हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सके। सीओ अनूप कुमार सिंह ने त्योहारों के उल्लास में धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने पर जोर दिया। मिलजुल कर मनाया गया त्योहार ही असली तस्वीर होती है हमारी गंगा-जमुनी तहजीब की। कोतवाल अजय प्रताप यादव ने सख्त लहजे में कहा कि होली के दिन शराब का सेवन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह के खिलवाड़ को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों से बचने की बात कहीं और सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने की मांग की। जिला उद्योग व्यापार अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने नगर के खुले नाले के पास से हटी रेलिंग को लगाने की मांग की। उन्होंने व्यापारियों और नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग उठाई।
जिला प्रतिनिधि देवेश मिश्र ने वार्डों की साफ-सफाई को लेकर नगरपालिका प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए, बैठक में शहर की बुनियादी समस्याओं पर भी गंभीर चर्चा हुई। व्यापारी कृष्ण कुमार के अनुरोध पर, एसडीएम राहुल गुप्ता ने नगर में नो इंट्री का समय बदलकर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कर दिया है। इस दौरान मानिकचंद सोनी, प्रवीण गौड़,रामप्रकाश पांडे, सीताराम अग्रहरि, विपिन कन्नौजिया, शत्रुघ्न सोनी, आदित्य गोयल, आशीष सोनी, सोनू गौड़,दुर्गेश गुप्ता, आत्माराम गुप्ता, इब्ने अली जाफरी, मोहन जायसवाल सहित कई स्थानीय व्यापारी, ग्राम प्रधान और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में त्योहारी तैयारियों के साथ-साथ शहर की समस्याओं को भी प्रशासन के समक्ष रखा गया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know