बलरामपुर - पचपेड़वा (जुड़ीकुईया)। जनपद बलरामपुर में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य केंद्रों के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई की। जिलाधिकारी के आदेश व मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थाना पचपेड़वा क्षेत्र के जुड़ीकुईया में छापेमारी कर चार जच्चा-बच्चा केंद्रों को सील कर दिया, जबकि एक पैथोलॉजी सेंटर को नोटिस जारी किया गया।
छापेमारी के दौरान साद क्लीनिक एंड जच्चा बच्चा केंद्र (संचालक: डॉ. आशमा परवीन), अकबरूनिशा पॉलिक्लिनिक एंड जच्चा बच्चा केंद्र (संचालक: डॉ. राहत जहाँ), एस.के. हेल्थ केयर एंड जच्चा बच्चा केंद्र (संचालक: डॉ. उबैदूर रहमान) तथा सारा फ्रैक्चर क्लीनिक (संचालक: डॉ. राजकुमार) को मानकों के अनुरूप अभिलेख व अनुमति पत्र प्रस्तुत न करने पर सील किया गया।
इसके अतिरिक्त मैक्स पैथोलॉजी सेंटर (संचालक: डॉ. सुनील मिश्रा) को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु नोटिस दिया गया है।
कार्रवाई के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. बी.पी. सिंह, डॉ. अजय शुक्ला, अधीक्षक डॉ. विजय कुमार, डॉ. अरविंद कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
अधिकारियों ने बताया कि जनहित में ऐसे अवैध संस्थानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि मरीजों को सुरक्षित व मानक अनुरूप चिकित्सा सुविधा मिल सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know