बलरामपुर- आगामी होली पर्व के मद्देनज़र जनपद में मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी कर संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।
दिनांक 23 फरवरी 2026 को टीम द्वारा मेसर्स राधेश्याम तिलकराम जनरल मर्चेंट, रफीनगर उतरौला से स्वीट फनल का नमूना, मेसर्स राजेन्द्र किराना स्टोर रफीनगर उतरौला से देशी घी तथा मेसर्स चौरसिया मिश्रान भंडार, गांधी नगर उतरौला से खोया का नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया।
इसके अतिरिक्त दिनांक 24 फरवरी 2026 को तुलसीपुर स्थित मेसर्स श्री ट्रेडर्स से किशमिश का नमूना संग्रहित किया गया, जिसे परीक्षण के लिए प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है।
*प्रयोगशाला जांच के बाद होगी कार्रवाई*
अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को शुद्धता एवं गुणवत्ता की जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
टीम में रहे ये अधिकारी शामिल
इस विशेष अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री चन्द्र भानु, राम मौर्या एवं  शंकर दयाल तिवारी मुख्य रूप से शामिल रहे। प्रशासन की सतत कार्रवाई से मिलावट खोरों में हड़कंप मचा हुआ है तथा आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने