निरंकारी मिशन के प्रोजेक्ट अमृत योजना के तहत जल को साफ करने के निरंकारी मिशन की मैगलगंज शाखा के कार्यक्रम का उद्घाटन  मढिया घाट के व्यवस्थापक श्री 1008 श्री मुनिशानंद गिरी जी महाराज द्वारा किया गया! जल को स्वच्छ और निर्मल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है किंतु कहीं ना कहीं हम अपनी जिम्मेदारियों से दूर हटते नजर आते हैं' परिणाम स्वरूप चाहे नदियों का जल हो अथवा किसी तालाब पोखर का आज काफी गंदा हो चुका है 'जिसे साफ करना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है' इसी जिम्मेदाराना फर्ज को पूरा करने के लिए सन्त निरंकारी मिशन द्वारा देशभर में 1500 अधिक स्थानों पर आयोजित किया गया 'इस परियोजना में निरंकारी मिशन जल संरक्षण और जल निकायों जैसे समुद्र तट नदिया झीलें तालाब कुए पोखर जोहड़ विभिन्न झरनों, पानी की टंकियों, नालियों और जल धाराओं इत्यादि को स्वच्छ एवं निर्मल बनायेंगे। मिशन की लगभग सभी शाखाएं इस अभियान में सम्मिलित होंगी तथा मढिया घाट पर नदी के तट से प्लास्टिक कचरा, अपशिष्ट पदार्थ, झाडियां, अपशिष्ट खाद्य पदार्थों को हटाकर सफाई का कार्य मिशन के सभी स्वयं सेवादारों द्वारा किया गया । इस अभियान में लोगों को जागरूक करने हेतु मुख्यतः जल संरक्षण और अच्छी जल प्रथाओं के बारे में संदेश प्रदर्शित करने वाले नारों, चैनरों, होर्डिंग्स का प्रदर्शन, सफाई गतिविधियों के माध्यम से जल के महत्व और इसके संरक्षण के लिए जागरूक करना है।



Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने