बलरामपुर- आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ द्वारा नगर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने झारखंडी सरोवर, नगर पालिका चौक,नगर पालिका स्कूल तथा गीता नर्सिंग होम सहित अन्य स्थलों का भ्रमण कर चल रहे कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की।
अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य, जेई सिविल अविनाश यादव, वर्क एजेंट विपिन यादव सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं विकास योजनाओं को गति देने के निर्देश दिए।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने