आन्या चैधरी गोल्ड एवं ब्रांज मेडल जीतने के बाद
आन्या चैधरी गोल्ड एवं ब्रांज मेडल जीतने के बाद


ताइक्वाण्डो में आन्या ने जीता गोल्ड एवं ब्रांज मेडल

लखनऊ, 10 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अयोध्या रोड कैम्पस की कक्षा-4 की प्रतिभाशाली छात्रा आन्या चैधरी ने अन्तर-विद्यालयी द्वितीय स्व. गीता सिंह मेमोरियल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में एक गोल्ड मेडल एवं एक ब्रांज  मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। चैम्पियनशिप का आयोजन लखनऊ ताईक्वाण्डो एकेडमी के तत्वावधान में के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। 

श्री खन्ना ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में जिसमें लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के 

50 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच गोल्ड मेडल  एवं ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है। इस प्रकार, आन्या ने आने वाले समय में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इस होनहार छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने