बलरामपुर-एम एल के पी जी कॉलेज की छात्रा मधु उपाध्याय ने शिक्षाशास्त्र विषय मे नेट क्वालीफाई करके महाविद्यालय सहित जिले का मान बढ़ाया है। मधु की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, परिजनों व मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
जनपद सिद्धार्थनगर के सुरेश कुमार उपाध्याय एवं गीता देवी की पुत्री मधु उपाध्याय तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी है। मधु बचपन से ही मेधावी थी और पढ़ने लिखने की काफी रुचि लेती थी। मधु ने गृह जनपद से माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करके वर्ष 2020 में उच्च शिक्षा के लिए एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में दाखिला लिया। वर्ष 2023 में स्नातक तथा वर्ष 2025 में शिक्षाशास्त्र विषय से परास्नातक की डिग्री प्राप्त की। परास्नातक के दौरान ही मधु यू जी सी नेट की परीक्षा में बैठने का मन बना लिया था और अपने शिक्षकों के निर्देशन में ही तैयारी शुरू कर दी थी। मधु की मेहनत रंग लाई और उसने यू जी सी द्वारा आयोजित दिसंबर 2025 की परीक्षा में शिक्षाशास्त्र विषय में नेट क्वालीफाई कर लिया। मधु की इच्छा है कि वह उच्च शिक्षा में अपना भविष्य संवारते हुए भावी पीढ़ी को शिक्षा के प्रति सजग करना। मधु ने अपनी इस सफलता का श्रेय ईश्वर के साथ साथ अपनी नियमित अभ्यास, गुरुजनों व माता पिता के आशीर्वाद तथा मित्रों के विश्वास को दिया है। मधु की सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय,मुख्य नियंता प्रो0 वीणा सिंह ने मधु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष शिक्षाशास्त्र डॉ डी के मौर्य, असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षाशास्त्र लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान, डॉ श्रीनारायण सिंह,डॉ विशाल गुप्त व प्रियंका गुप्ता सहित कई अन्य शिक्षकों,परिजनों व मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know