बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी!रामलीला ग्राउंड में सर्व समाज हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आवाहन पर विराट हिंदू सम्मेलन पूर्ण हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर अजब दास महाराज, रतन सिंह भाटी, मोनू (विभाग सह शारीरिक शिक्षा प्रमुख) एवं मंच का संचालन विकास गर्ग द्वारा किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गयाl शिक्षा प्रमुख मोनू द्वारा हिंदू एकता, परिवार प्रबोधन व सामाजिक समरसता के साथ स्वदेशी वस्तुओ और पर्यावरण जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किएl कार्यक्रम में बाल छात्र छात्राओं के द्वारा योग,देश भक्ति गीत व सांस्कृतिक नाट्य प्रस्तुत किए गए इस दौरान महामंडलेश्वर अजब दास महाराज ने जातीय भेदभाव को अस्वीकार करने और हिंदू एकता पर बल देते हुए अपने विचार व्यक्त किए,उन्होंने कहा हिंदू संगठित होगा तो देश संगठित होगाl कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अरविंद गोयल, रमेश चंद अग्रवाल, मुरारी लाल लोहरा, डॉ कैलाश बिंदल, मानसिंह आढ़ती, सुरेंद्र गुप्ता, डॉ रंजीत सिंह, विनोद गुप्ता, अमित मित्तल, भाजपा नेता विजय भाटी, मनीष मित्तल, पत्रकार बबलू गर्ग, पत्रकार करण सिंह आदि हजारों की संख्या में सनातन धर्म प्रेमी मौजूद रहेl
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know