ओछी राजनीति पड़ी भारी: अजय राय के खिलाफ सड़कों पर फूटा सरोजनीनगर का जनाक्रोश, पुतला दहन कर जताया प्रचंड विरोध


डॉ. राजेश्वर सिंह के समर्थन में सड़क पर उतरे 5000 से अधिक समर्थक, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान के विरोध में पुलिस को सौंपा ज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ सड़कों पर उतरी सरोजनीनगर की जनता, राजेश्वर सिंह पर दिया था विवादित बयान


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राजेश्वर सिंह पर की टिप्पणी, जनता ने दिखाया सच का आईना


सुर्खियों की भूख में बौखलाए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, सरोजनीनगर की जनता ने दिया करारा जवाब


लखनऊ। सुर्खियों की सस्ती राजनीति और स्तरहीन बयानों के लिए कुख्यात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का एक और दांव इस बार उल्टा पड़ गया। सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह पर रविवार को की गई उनकी अमर्यादित और ओछी टिप्पणी ने पूरे क्षेत्र की जनता के आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाई, जिसका मुँहतोड़ जवाब भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों ने उन्हें उन्हीं की भाषा में दे दिया।


मंगलवार को सरोजनीनगर की सड़कों पर जनाक्रोश का विस्फोट देखने को मिला। 5,000 से अधिक नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकजुट होकर अजय राय का पुतला दहन किया, हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और साफ शब्दों में सार्वजनिक माफी की मांग की। हर ओर गगनचुंबी नारे गूंजते रहे—

“अजय राय होश में आओ”, “राहुल गांधी–कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद”, “अजय राय मुर्दाबाद”।


डॉ. राजेश्वर सिंह के समर्थन में एकत्रित हजारों की तादाद में जनसमूह ने पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए अजय राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की। लोगों ने कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह की ईमानदार छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से ऐसे निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। समर्थकों ने चेतावनी दी कि यदि सार्वजनिक माफी नहीं मिली, तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।


कड़कड़ाती ठंड और बारिश भी जनसैलाब के हौसले नहीं तोड़ सकी। लोगों ने शहीद पथ मोड़ से होटल हॉलिडे इन तक मार्च निकाला और कांग्रेस पार्टी व अजय राय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित जनसमूह ने कांग्रेस के काले अध्यायों को जनता के सामने रखा।


प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि सत्ता-लोलुपता में डूबे अजय राय का राजनीतिक इतिहास अवसरवाद से भरा रहा है—कभी सपा, कभी भाजपा, लेकिन हर बार चुनावी असफलता ही हाथ लगी। इसी कुंठा में वे ईमानदार और विज़नरी नेताओं पर टिप्पणी कर चर्चा में बने रहना चाहते हैं।


बड़ी संख्या में एकत्रित जनसमूह ने एक स्वर में कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह की ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और बेदाग छवि से घबराकर ऐसे निम्नस्तरीय और निराधार आरोप गढ़े जा रहे हैं। अपने राजनीतिक जीवन में अवसरवाद की राजनीति करने वाले अजय राय, जो कभी सपा तो कभी भाजपा की दहलीज पर रहे, आज भी जनसमर्थन के अभाव में सस्ती बयानबाज़ी से चर्चा बटोरना चाहते हैं।


जनता ने यह भी याद दिलाया कि डॉ. राजेश्वर सिंह ने पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय में रहते हुए अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की थी, जिसमें कांग्रेस के कई बड़े चेहरों पर कानूनी शिकंजा कसा गया। उसी कार्रवाई की टीस आज अजय राय की बदज़ुबानी में झलकती है।


लोगों ने स्पष्ट किया कि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह न केवल क्षेत्र, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक आदर्श जनप्रतिनिधि हैं। सम्मानित जननेता के खिलाफ अपमानजनक राजनीति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ईमानदारी, सेवा और विज़न के साथ खड़े नेता पर हमला पूरे क्षेत्र के सम्मान पर हमला माना जाएगा। जनता ने चेतावनी दी कि यदि अजय राय शीघ्र सार्वजनिक माफी नहीं मांगते, तो यह आंदोलन और अधिक व्यापक एवं निर्णायक रूप लेगा।


इस विशाल जन आक्रोश प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता शंकरी सिंह, राजेश सिंह, रमा शंकर त्रिपाठी, कर्नल दयाशंकर दुबे, गणेश जोशी, रंजीत रावत (चेयरमैन बंथरा), सुनील रावत (ब्लॉक प्रमुख), पार्षद के एन सिंह, पार्षद लवकुश रावत, पार्षद द्रोपती रावत, संजीव मिश्रा फंटन, रमापति तिवारी, मनीष शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, सिद्धांत तिवारी, राहुल मिश्रा, सरभजीत सिंह, हेमंत पांडे, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, मंडल अध्यक्ष के के श्रीवास्तव, अरविंद चौबे, मनीष द्विवेदी, प्रदीप सिंह (पूर्व एमएलसी), जितेंद्र सिंह, राजेश चौधरी, सत्येंद्र कुमार, आशू दीक्षित, आशू शुक्ला, पार्षद कमलेश सिंह, नितिन सिघल, मधु चौरसिया, अर्चना गौतम, प्रियंका सिंह, कुश्मा रावत, ममता रावत, उषा रावत, बबलेश यादव, सुमन रावत, अल्पना गौतम, अर्चना सिंह, रीतू सिंह, ज्ञानवती चौरसिया, माधवी देवी, अर्चना बोरा, आरती भास्कर, मंजू ओझा, रश्मि सिंह, नीता दीक्षित, रीना उपाध्याय, रीना त्रिपाठी, बबीता सिंह, आराधना पांडे, सुधा काला, अनीता त्रिपाठी, अर्पणा भारती, बीना, रेनू सिंह (जिला मंत्री), साधना गुप्ता, पूजा सिंह, साधना सिंह, हेमावती सिंह, उर्मिला सिंह, कांति पांडे, सीमा यादव, रीतू चौहान, उर्मिला रावत, अनीता रावत, उत्सव सिंह, कुशाग्र सिंह, रणंजय सिंह, मुकेश यादव, वीरू सिंह, रामकिशोर विश्वकर्मा, बंदे सिंह, अजय यादव, मुन्ना ख़ान, शेर अली ख़ान, शिवेंद्र शाही, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता समेत हज़ारों की संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने