बलरामपुर- एम.एल.के.पी.जी. कॉलेज, के क्रीड़ा विभाग द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “प्रयास एवं पराक्रम” का शुभारंभ आज दिनांक 11.02.2026 को प्रातः 10:30 बजे महाविद्यालय के हॉकी फील्ड में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता दिनांक 11 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो जे पी पांडेय, पूर्व प्राचार्य प्रो आर के सिंह, मुख्य नियंता प्रो वीणा सिंह, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. ए के द्विवेदी , डॉ. दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. ऋषि रंजन पांडेय, डॉ शिव महेंद्र , डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. रमेश कुमार शुक्ला, डॉ. हेमा, डॉ. सुनील कुमार मिश्र, डॉ. ओ. पी. सिंह , डॉ वंदना सिंह, सिद्धार्थ मोहंता, प्रीयांश पांडेय, अभीजीत पांडेय सहित अनेक प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
अपने उद्बोधन में प्राचार्य प्रो जे पी पांडेय ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है तथा यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है।
पूर्व प्राचार्य प्रो आर के सिंह ने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ सहभागिता करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को अपनाने की प्रेरणा दी।
मुख्य नियंता प्रो वीणा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, जो उनके शैक्षणिक जीवन में भी सहायक सिद्ध होते हैं।
क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. बी. एल. गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा चार दिवसीय कार्यक्रम के सफल आयोजन का विश्वास व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान द्वारा प्रभावी एवं गरिमामय ढंग से किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सह-क्रीड़ाध्यक्ष श्रीमती कृतिका तिवारी द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर शतरंज ( बालिका एवं बालक वर्ग) की प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालिका वर्ग मे प्रथम स्थान यशस्वी गुप्ता बी बी ए पंचम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान सौम्या साहू बी बी ए पंचम सेमेस्टर व तृतीय स्थान ममता बी एस सी तृतीय सेमेस्टर को प्राप्त हुआ ।
वहीं बालक वर्ग मे प्रथम स्थान निशांत शुक्ला बी सी ए पंचम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान वैभव सिंह बी सी ए पंचम सेमेस्टर व तृतीय स्थान बी ए तृतीय सेमेस्टर के प्रजापति राहुल मंशाराम को प्राप्त हुआ। आज का खेल क्रीड़ा परिषद व एडवाइजरी समिति के सदस्य डॉ श्री नारायण सिंह की देखरेख मे संपन्न हुआ। महाविद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं को बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know