बलरामपुर- रविवार कोजनपद के सभी 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में कुल 1516 मरीजों को उपचार मिला। लाभार्थियों में 721 पुरुष, 693महिलाएं और 102 बच्चे शामिल रहे।
मेलों में सामान्य स्वास्थ्य जांच, बीपी-शुगर, टीबी, कुष्ठ, नेत्र व दंत रोगों की जांच, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, टीकाकरण तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ बाजार में आयोजित मेलों का निरीक्षण किया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know