चौधरी मुकेश सिंह की खास रिपोर्ट
*जाट समाज की महा गौष्ठी 1 मार्च को जाट भवन मेरठ*
पारिवारिक मिलन जाट समाज मेरठ की एक महत्वपूर्ण बैठक जाट भवन मेरठ के प्रांगण मे संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता डॉ नरेंद्र सिंह तोमर ने की।
डॉ तोमर ने बताया कि *टूटते रिस्ते व बिखरता परिवार* विषय समाज के लिये अभिशाप बन गया है। जितना जरुरी विवाह शादी के लिये परिचय सम्मेलन आयोजित करना है उतना ही जरुरी विवाहेत्तर रिस्तों को संजोये रखना है। समाज मे फैल रहे इस जहर के कारण व निवारण पर जाट समाज की एक महा गौष्ठी 1 मार्च दिन रविवार को जाट भवन के प्रांगण मे आयोजित करना सुनिश्चित किया है। प्रोफेसर तोमर ने समाज के सभी प्रबुद्धजनो से इस आयोजन मे सम्मिलित होने की अपील की है।
संस्था के प्रवक्ता श्री सुशील ढ़ाका ने बताया कि समस्या चाहे जितनी बड़ी क्यों ना हो उसे समाज की समझ बूझ से सुलझाया जा सकता है। जाट समाज 1 मार्च को अपनी समझ बूझ व एकता अखंडता का परिचय देते हुए इस समस्या का समाधान खोज निकालेगा।
कार्यकारिणी के विभिन्न वक्ताओ ने इस चिंतन मनन व कारण निवारण गौष्ठी को समय की जरुरत बताया।
संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री सी पी सिंह तेवतिया ने कहा कि समय के बदलते परिवेश मे बढती सामाजिक दुरियां सामाजिक व शारीरिक बिमारियों को बढावा दे रही है क्योंकि इस बदलाव को समाज ने समझे बिना इस पर चलना शुरु कर दिया जिसके कारण समाज उन्नति के बजाय अवनति की ओर चला गया ।
इस गौश्ठी मे अनुभवी परामर्शदाताओ का एक पेनल होगा जो गहनता से इस विषय पर अपना निर्णय देगा।
बैठक का संचालन सचिव सोहनवीर सिंह बालियान ने किया।
बैठक मे कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know