बलरामपुर- आज दिनांक 15 जनवरी 2026 को मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत विकासखंड तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत महाराजगंज, लालगोजी, कन्हरा तिवारी डीह एवं ओडा झार में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मनरेगा के तहत मजदूरों को उनका हक, समय से काम और पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में मनरेगा मजदूरों के सामने रोजगार, मजदूरी भुगतान एवं काम की उपलब्धता को लेकर गंभीर समस्याएं खड़ी हो रही हैं, जिनके समाधान के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर AICC सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबहादुर यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ ननकाने सोमई, शिवप्रसाद तिवारी, सहज राम यादव, रामकुमार यादव, हकीम, सीताराम दुबे, अफजल, शिवप्रसाद, विशाल यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष रोशन लाल यादव एवं शाहिद की भी सक्रिय भागीदारी रही। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने