जनपद बलरामपुर- आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद बलरामपुर के 05 पुलिस कर्मियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट/ उत्कृष्ट सेवा पदक व 02 पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक उoप्रo द्वारा शौर्य के आधार पर सिल्वर मेडल/ सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया।  जिन्हे आज दिनांक 26.01.2026 को  गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बलरामपुर विपिन कुमार जैन द्वारा धारण कराया गया।
जिनका विवरण निम्नवत है-
#गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट/ उत्कृष्ट सेवा पदक#
निरीक्षक श्री अवधेशराज सिंह - उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह
उ०नि० श्री अजय कुमार शर्मा- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
मु०आ० चालक शरद कुमार- उत्कृष्ट सेवा पदक
मु०आ० संजय कुमार रविदास -उत्कृष्ट सेवा पदक
मु०आ० सतवन्त कुमार शर्मा-उत्कृष्ट सेवा पदक
पुलिस महानिदेशक उ०प्र० द्वारा  शौर्य के आधार पर सिल्वर मेडल/ सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
निरीo रामप्रकाश यादव -डीजी प्रशंसा चिन्ह/ सिल्वर मेडल
आरक्षी अनिल कुमार -डीजी प्रशंसा चिन्ह/ सिल्वर मेडल
इसके अतिरिक्त मुख्य अतिथि महोदय द्वारा परेड के भव्य प्रदर्शन हेतु प्रथम परेड कमाण्डर क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन कौस्तुभ त्रिपाठी, द्वितीय परेड कमाण्डर उoनिo अनिल कुमार दीक्षित, तृतीय परेड कमाण्डर उoनिo सूर्या सिंह व परेड में सम्मिलित 12 प्लाटून कमाण्डरों को स्मृति चिन्ह तथा वर्ष 2025 में जनपद के थाना/कार्यालय/शाखा में नियुक्त रहकर कड़ी मेहनत/लगन के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले 59 पुलिस कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। 

  हिन्दी संवाद न्यूज से
    रिपोर्टर वी. संघर्ष
      बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने