उतरौला बलरामपुर -न्यू माडर्न थाना श्रीदत्तगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत 
गायडीह से निकल कर ग्राम इटई मैदा में स्थित बजाज शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर देवरिया विसम्भरपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। देवरिया विसम्भरपुर के तरफ़ से आ रहे तेज रफ्तार में ट्रक की टक्कर से गन्ना लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्ष दर्शियों केअनुसार ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर इतनी तेज थी, कि ट्रैक्टर सड़क पर कई फीट तक घसी टते हुए पलट गया। ट्रैक्टर पर लदा गन्ना सड़क पर ही बिखर गया,जिससे कुछ समय के लिए मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई, और आस पास के ग्रामीण व राहगीर तुरन्त घटना स्थल पर पहुंच गए।
स्थानीय लोगों ने साहस और सूझ बूझ का परिचय देते हुए ट्रैक्टर के नीचे फंसे चालक को बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजवाया गया  चिकित्सकों के अनुसार चालक की हालत गम्भीर बनी हुई है,और उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पर रेफर किए जाने की संभावना जताई गई है।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना श्रीदत्तगंज की पुलिस मौके पर पहुंच कर, क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। करीब एक घंटे बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य हो गया। स्था नीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण आए, दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। गांव वालों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा के लिए आवश्य क कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने