बलरामपुर। ग्रेजुएट मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के वार्षिक पद ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। 
जिसमें वर्ष 2026 के अध्यक्ष डॉक्टर ए के भट्ट सचिव डॉ विकास अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष डॉ ऋषि राज सिंह को संगठन के अध्यक्ष डॉ प्रांजल त्रिपाठी ने नए सत्र का कार्य भार ग्रहण कराया। 
कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉक्टर प्रांजल ने 2025 के वित्तीय वर्ष में किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी सदस्यों को दिया। कहा कि संगठन का गठन 1986 में किया गया था। डॉक्टर देवेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ प्रदीप कुमार वी डॉक्टर क पांडे ने संस्था की स्थापना किया था। समारोह में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अनुषा गुप्ता, अतिक्षा सिंह, मारवी गुप्ता, अहमद आतिफ, शिक्षा श्रीवास्तव अर्पित त्रिपाठी आदि ने नृत्य गायन प्रस्तुत करने पर संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। नए अध्यक्ष डॉ एके भट्ट ने संस्था में जनहित कार्यों को अधिक से अधिक करने की बात कही।वर्ष 2025 मे विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओ मे उपलब्धि प्राप्त करने वालो मे डा0नेहा श्रीवास्तव,डा0सौमित्र प्रकाश,डा0शगुन सिंह, इंजीनियर अना खान, डॉ आरिश खान,अर्पिता त्रिपाठी,फरान कय्यूम,अनमया पांडेय,डा0अनस खान,डा0साकिब रहमान को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ कुलदीप विश्वकर्मा, डॉ अफजाल अहमद खान,डा0राकेश चन्द्रा,डॉ अशोक सिंह ,डा0सौरभ सिंह, डा0सतीश सिंह, डॉ अखिलेश उपाध्याय डॉ विजय पांडे ,डॉ ज़ुबैर अहमद ,डॉ एच. एस .मिश्रा ,डॉ अब्दुल मन्नान ,डा.मनीष सिंह, डा0अब्दुल कय्यूम, डॉक्टर आतिफ रहमान, डॉ जाहिद खान ,डॉ असलम डा0 इश्तियाक खान,डॉ हिफजुर्रहमान,डॉ अभिषेक श्रीवास्तव विशेष योगदान रहा है।

 उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने