उतरौला बलरामपुर-  विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण के अन्तर्गत चुनाव प्रक्रिया को पार दर्शी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से बूथों पर रविवार को मतदाता सूची पढ़कर सुनाया गया। बूथों पर बी एल ओ ने मतदाताओं के नाम क्रम संख्या सहित मतदान से जुड़ी जान कारी उपलब्ध कराई गई। बूथों में मतदाता अपने नामों को बढ़ाने व संशोधन फार्म को भरकर बी एल ओ को दिया गया। मतदाता सूची में नाम की जानकारी दर्ज होने के साथ परिवर्धन के फार्म में लगने वाले ज़रूरी दस्तावेज की जानकारी भी लेते हुए दिखाई पड़े। बूथों पर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी मतदाताओं का सहयोग करते हुए दिखाई पड़े।इस संबंध में उपजिला धिकारी अभय सिंह ने बताया कि मतदाता सूची को पढ़कर सुनाने का उद्देश्य मतदाताओं को जानकारी उपलब्ध कराना है जिससे असु विधा से बचा जा सके।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने