अम्बेडकर नगर। जलालपुर नगर स्थित महिला अस्पताल परिसर में दशकों पुराने पूज्य पीपल वृक्ष की कटाई का मामला गहरा गया है। इस कृत्य ने स्थानीय लोगों और नेताओं में गहरी उदासी और आक्रोश पैदा किया। भारी विरोध के बाद कटाई का काम रोक दिया गया, लेकिन तब तक विशाल वृक्ष का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो चुका था।  जिसने सार्वजनिक चर्चाओं और कयासों को जन्म दिया है।
इस संवेदनशील घटना के बाद, शुक्रवार को अस्पताल परिसर में ही एक विधि-विधानपूर्ण प्रायश्चित एवं शांति पूजा का आयोजन किया गया। पंडित रामदौर मिश्र ने पूजा संपन्न कराई, जबकि स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने यजमान की भूमिका निभाई। तीन पेड़ों की पूजा के बाद पेड़ को लगाया गया,वन विभाग के अधिकारियों, केशव श्रीवास्तव, संदीप अग्रहरि, कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद जायसवाल, देवेश मिश्र,जय प्रकाश,विनोद सिंह, मनोज यादव,आदित्य मिश्र सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।



Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने