बलरामपुर- पचपेड़वा घटना इस प्रकार से है कि  दिनांक 25.01.2026 को उoनिo दिलीप कुमार सिंह मय उoनिo  दिनेश राय मय हमराह हेoकाo विनोद कुमार, हे0का0 अजय प्रताप यादव, काo अरविन्द यादव, काo सिकन्दर चौहान द्वारा थाना पचपेड़वा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 239/25 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात में चोरी गयी मोटर साइकिल के सम्बन्ध मे भाथर पुल के पूर्वी छोर पर वाहन चेकिंग के दौरान एक अदद मोटर साइकिल व एक अदद नंo प्लेट UP47…170  बरामदगी के आधार पर अभि0 श्यामलाल मौर्या पुत्र आधी मौर्या निo सेहरिहवा मौजा गोबरी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर के विरुद्व मु0अ0सं0 008/2026 धारा 317(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। 
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना पचपेड़वा से संबंधित वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डाo जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान थाना पचपेडवा के नेतृत्व में आज दिनांक- 25.01.2026 को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 008/2026 धारा 317(2) ,318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस से संबन्धित अभियुक्त 1. श्यामलाल मौर्या पुत्र आधी मौर्या निo सेहरिहवा मौजा गोबरी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को भाथर पुल के पूर्वी छोर से गिरफ्तार कर माo न्यायालय रवाना किया गया।
अभियुक्त के पास से एक अदद मोटर साइकिल UP51AH1242 पैशन प्रो, 
एक अदद नंo प्लेट UP47…170 सील सर्व मोहर बरामद किया गया। 

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने