उतरौला /बलरामपुर 
सोमवार 26 जनवरी को उतरौला के एम वाई उस्मानी इंटर कॉलेज के मैदान पर तहसील मुख्यालय के एम० वाई. उस्मानी इण्टर कालेज एवं भारतीय विद्यालय इण्टर कालेज उतरौला के शिक्ष‌कों के मध्य एक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किया गया गया।
 जिसमें एम० वाई. उस्मानी इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही।

एम वाई उस्मानी इंटर कॉलेज के  मैदान पर एम.वाई. उस्मानी एवं भारतीय विद्यालय
इंटर कॉलेज के मध्य खेले गये शिक्षक मैत्री क्रिकेट मैच का टॉस एम० वाई. उस्मानी के प्रधानाचार्य अबुल हाशिम खान ने कराया। 
टॉस जीतकर एम बाई उस्मानी इंटर कॉलेज ने पहले बैटिंग चुना।
 निर्धारित 10 ओवरों में व्यायाम शिक्षक पंकज पाण्डेय के धुँवाधार शुरुवात 5 बाल पर 12 रन, असलम सर 21 व मेराजुद्‌दीन सर के 19 रनों की मदद से 81 रनों का लक्ष्य  खड़ा किया, भारतीय विद्यालय की ओर से बॉलिंग करते हुए प्रधानाचार्य कुमेश सरोज ने दो विकेट झटके।
इसके जवाव में उतरी भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज की टीम शुरुवाती दबाव मे आते हुए बहुत जल्द बिखर गई।
भारतीय के अर्पण पाण्डेय 18 ही कुछ देर टिक सके।
  बाकी अन्य खिलाड़ी रनो के लिए संघर्ष करते दिखे। और कोई ख़ास सहयोग नहीं कर सके।
 इसलिए भारतीय विद्यालय की टीम 51 रनों पर ही सिमट गई। 
इस तरह एम वाई उस्मानी इ.का की टीम 30 रनो से विजेता रही । भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक अर्पण पाण्डेय कोबेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैन् पुरस्कार प्रदान किया गया।
मैच मे जिला क्रीडा कोष प्रमुख और भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुमेश सरोज ने बेहतरीन बॉलिंग की विपक्ष की टीम ने भी प्रशंशा की।
इस दौरान जिला क्रीड़ा कोषाध्यक्ष कुमेश सरोज ने कहा यह बहुत अच्छी पहल है शिक्षकों को भी ऐसे शारीरिक क्रिया कलापों के आयोजनो मे हिस्सेदारी करते रहना चाहिए। इससे बच्चों को भी बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।
वहीँ एम वाई उस्मानी के प्रधानाचार्य अबुल हाशिम ने कहा निश्चित ही खेलों से शारीरिक,मानसिक स्वास्थ्य का विकास होता है। हमें ऐसे आयोजन मे बढ़ चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए।
इस दौरान अफजाल, अशफाक उल्ला, यशपाल, सुरेश, दुर्गेश, सुनील, अजीम अब्बास रिज़वी, सीताराम वर्मा,
सहित तमाम शिक्षक कर्मचारी व सैकड़ों  दर्शक मौजूद रहे


उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने