पेजा के 27वें अधिवेशन में 133 पत्रकार सम्मानित: 41 को अटल बिहारी वाजपेयी अवार्ड, 41 को दीनदयाल उपाध्याय अवार्ड व 51 को गणेश शंकर विद्यार्थी अवार्ड—गिरीश चंद्र कुशवाहा




सीआईडी विभाग के पुलिस महानिरीक्षक एवं साहित्य कार तथा कवि अखिलेश निगम ने किया पत्रकारों का सम्मान


लखनऊ। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन (पेजा) के 27वें अधिवेशन का भव्य आयोजन राजधानी लखनऊ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सीआईडी विभाग के पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि अखिलेश निगम ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। अधिवेशन के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुल 133 पत्रकारों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इसमें 41 वरिष्ठ पत्रकारों एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अवार्ड (4 जनवरी 2026), 41 वरिष्ठ पत्रकारों एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अवार्ड (4 जनवरी 2026) तथा 51 वरिष्ठ पत्रकारों एवं जिला अध्यक्षों को गणेश शंकर विद्यार्थी अवार्ड (4 जनवरी 2026) प्रदान किया गया। सम्मान के साथ सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। अवार्ड वितरण में मुख्य अतिथि अखिलेश निगम के साथ राजेश अग्रवाल (राष्ट्रीय महासचिव), सुनील त्रिपाठी (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश), अवधेश कटिहार (प्रदेश मुख्य महासचिव), शिवप्रसाद कुशवाहा (प्रदेश कोषाध्यक्ष) सहित अन्य पदाधिकारियों ने माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिलेश निगम ने अपने काव्य पाठ से सभागार को भावविभोर कर दिया। साथ ही नशा मुक्ति अभियान के तहत महोबा के पत्रकार राजा बाबू सिंह के माध्यम से उपस्थित सभी पत्रकारों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। आयोजक गिरीश चंद्र कुशवाहा द्वारा आमंत्रित अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संतोष सिंह (प्रदेश सचिव), मुकेश गुप्ता, हैदर जैदी, आशीष त्रिवेदी (प्रदेश सचिव एवं प्रेस प्रवक्ता), बी.आर. सिंह (जिला अध्यक्ष लखनऊ/कार्यालय प्रभारी) सहित सुबोध श्रीवास्तव, आर.आर. भारती, अनुपम सिंह, पुष्पा देवी, मौनी कश्यप, कविता निगम, गरिमा सिंह, नीरज रस्तोगी, रीना जायसवाल, मीनू तिवारी, सुषमा रावत, बबीता ओबेरॉय, राकेश मिश्रा, अनिल सोनी आदि का विशेष योगदान रहा। इन सहयोगियों को मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय चिन्ह सम्राट अशोक स्तंभ से सम्मानित किया गया। अधिवेशन में बांदा, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, झांसी, गोंडा, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ व प्रयागराज मंडल के पत्रकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। भीषण ठंड के कारण मिर्जापुर, मेरठ, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर व बस्ती मंडल के पत्रकार शामिल नहीं हो सके। कार्यक्रम में सांस्कृतिक विभाग की टीम ने कठपुतली प्रदर्शन के माध्यम से जागरूकता अभियान प्रस्तुत किया, वहीं भजन संध्या ने पूरे आयोजन को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। अंत में आयोजक गिरीश चंद्र कुशवाहा ने कड़ाके की ठंड के बावजूद उपस्थित सभी अतिथियों एवं पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई दी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने