उतरौला बलरामपुर - मनकापुर मार्ग पर स्थित ग्राम जुनेदपुर में जीवन ज्योति चिकित्सालय पर हिन्द हार्ट इंस्टिट्यूट के द्वारा शनिवार को जीवन ज्योति चिकित्सालय एक नि:शुल्क हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नगर व आस-पास के ग्रामीण अंचलों से आए 55 मरीजों ने भागलेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में उपस्थित लोगों का ई सी जी,ब्लड शुगर,बी पी की जांच के साथ- साथ हृदय रोग सम्बन्धी परामर्श वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर पंकज कुमार श्रीवास्तव के द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया है। हिन्द हार्ट इंस्टीट्यूट से आए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सर्दियों में हेल्थ पर विशेष ध्यान दें। ठण्ड के मौसम में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
कई मामले जानलेवा भी साबित हो रहे हैं।
हाई बी पी कोलेस्ट्रॉल तनाव गलत खान-पान और कम एक्टिव लाइ फस्टाइल ये सभी हार्ट को कमजोर बनाते हैं।
आज के समय में बदल ती जीवन शैली,तनाव, अंसतुलित खान पान और शारीरिक श्रम की कमी के कारण हार्ट अटैक और हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, परन्तु यदि हम थोड़ी सी सावधानी और नियमित दिनचर्या अप नाएं तो इन बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, नियमि त व्यायाम, धूम्रपान- मद्यपान से दूरी,तनाव मुक्त जीवन और नियमि त स्वास्थ्य जांच बेहद आवश्यक है। डाक्टर राहुल वर्मा ने बताया कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों को विशेष रूप से अपने हृदय स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि ये बीमारियां धीरे-धीरे हृदय को प्रभावित करती हैं। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द्र गुप्ता ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को अपने स्वा स्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है।जीवन ज्योति चिकि त्सालय के संस्थापक डॉक्टर एस सी शर्मा ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे ही नि:शुल्कस्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करते रहेंगे, ताकि अधि क से अधिक लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक किया जा सके, और समाज में हृदय रोगों से बचाव का सन्देश फैलाया जासके। इस कैम्प को सफल बनाने में डाक्टर दिनेश कुमार जयसवालडॉक्टर राजन श्रीवास्तव,बसन्त कुमार मेहरा , गिरीश चन्द्र मिश्रा, नूर मोहम्म द, कल्लू भारती, महेश कुमार जयसवाल, जेपी सुमित विराट बबीता अजय,टेक्नीशियन राघ वेन्द्र द्विवेदी, मोहम्मद अली,हिन्द हॉस्पिटल हार्ट इंस्टीट्यूट के पी आर ओ पंकज सिन्हा एवं सन्तोष कुमार ने गुप्ता का अहम योग दान रहा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know