बलरामपुर। सिख धर्म के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान की स्मृति में वीर बाल दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन पर प्रभात फेरी, प्रदर्शनी आयोजन किया गया। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने किया।
मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की वीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देशहित से बड़ा कुछ नहीं होता, साहिबजादों ने प्राण त्यागे लेकिन आस्था से विचलित नहीं हुए और अपने धर्म पर अडिग रहे उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी लेकिन मुगल बादशाह की प्रताड़ना के आगे झुकना नहीं मंजूर नहीं किया। सरदार स्वर्ण सिंह ने कहा कि नवाब वज़ीर खान ने सरदार जोरावर सिंह और फतेह सिंह को उनकी आस्था छोड़ने के लिए मजबूर किया लेकिन मात्र 9 और 7 वर्ष की आयु के इन वीर बालकों ने सिर झुकाने के बजाय धर्म और सच्चाई के मार्ग पर चलना चुना और अंत तक अडिग रहे। श्री सिंह ने कहा कि माता गुजरी को नमन करता हूं कि ऐसे वीर बालकों को जन्म दिया। एम एल के पीजी कॉलेज में रसायन विभाग के प्रवक्ता सुनील मिश्रा ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म और देश की रक्षा के लिए अपने चारों साहिबजादों को न्योछावर कर दिया। इसी कारण गुरु गोबिंद सिंह जी को ‘सरवंश दानी’ कहा जाता है। सदर विधायक पलटू राम व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि यह दिवस भारत की आत्मा का है देश के युवाओं को साहिबजादों के जीवन एवं बलिदान के बारे में अवश्य जानना चाहिए। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने वीर साहिबजादों को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीर बाल दिवस को 2022 से मनाने की शुरुआत कर सच्ची श्रद्धांजलि दी है उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रदेश सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ अनूप चंद्र गुप्ता, सरदार भूपेंद्र सिंह, सरदार प्रीतपाल सिंह, सरदार अमरजीत सिंह,जिला महामंत्री वरूण सिंह,बिंदु विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह,बृजेंद्र तिवारी, जिला मंत्री अवधेश त्रिपाठी, सुनीता मिश्रा, डॉ अजय सिंह पिंकू, विनय मिश्रा, डॉ तुलशीष दूबे, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ललिता तिवारी, अमरनाथ शुक्ला, अंशुमान शुक्ला, संदीप उपाध्याय, मीडिया संयोजक अवधेश पांडेय सभासद गण व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know