गुरु नानक जयंती धूमधाम से मनाई गई — परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज आनंद नगर में हुआ आयोजन
आनंद नगर (महराजगंज)।
परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज आनंद नगर में बुधवार को गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने दीप प्रज्वलित कर किया, वहीं बी.एड. विभाग के प्रभारी श्री राम नगीना सिंह ने गुरु नानक देव जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने अपने संबोधन में कहा कि “गुरु नानक देव जी का जीवन मानवता, समानता और सेवा का संदेश देता है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।” उन्होंने सभी को गुरु नानक जयंती एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यालय अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी, तभी से इस दिन देव दीपावली मनाने की परंपरा चली आ रही है।
कार्यक्रम का संचालन बी.एड. प्रवक्ता मुरलीधर जायसवाल ने किया। इस अवसर पर कॉलेज परिवार के सदस्य एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मुख्य रूप से उपस्थित रहे —
के.पी. सिंह, अश्वनी सिंह, जमुना निषाद, राजेश सिंह, घनश्याम सिंह, अजय पांडे, राघवेंद्र तिवारी, बैजनाथ चौरसिया, श्रीरक्षा, सुरेश यादव, चंद्रबली सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारीगण।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know