उतरौला बलरामपुर- आज दिनांक 03/11/ 2025 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक  विशाल कुमार व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में व थाना कोतवाली उतरौला के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम/मिशन शक्ति टीम के द्वारा  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.O के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सभी छात्राओं की कुशलता पूछते हुए उनको आत्म सुरक्षा व नये अपराधिक कानूनो व अधिनियमों के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के लिए भारतीय न्याय संहिता अलग से अध्याय जोड़ा गया है, इसकी भी जान कारी दी गई। नारी सुरक्षा और नारी सम्मान व नारी स्वालंबन के तहत बाल विवाह, पाक्सो एक्ट व साइबर क्राइम सम्बन्धी अपराध,बाल श्रम, यातायात के नियमों के बारे में भी जागरूक किया गया।, उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा चलाये गये, विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नम्बर 1090 वूमेन पावर  हेल्पलाइन नम्बर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर1930 साइबर हेल्पलाइननम्बर 112 पुलिस आपात कालीन सेवा 108 एम्बुलेंस सेवा 102 गर्भवती स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई। सरकार के द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं जैसे- सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना आदि के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। पम्पलेट भी वितरित किया गया। और उनकी समस्याएं भी पूछी गई, किसी ने कोई समस्या नहीं बता ई। साथ ही साथ सभी को कानून के नियमों का पालन करने का निर्देश भी दिया गया तथा स्थानीय थाना पर गठित मिशन शक्ति केन्द्र व महिला साइबर सेल के बारे में भी बताया गया।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
          उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने