बलरामपुर- माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन डायट बलरामपुर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन द्वारा किया गया।
प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा जैव विविधता, वाटर सेंसर, मैग्नेटिक ट्रेन, एयरोप्लेनिक फॉर्मिंग, मिशन चंद्रयान-3, स्मार्ट हॉस्पिटल, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण और अंतरिक्ष विज्ञान पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।
डीएम ने विज्ञान मॉडलों का गहनता से अवलोकन किया और बच्चों की रचनात्मकता एवं नवाचार की सराहना की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य डॉ. चंदन पांडे एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने