बलरामपुर-सभापति उ० प्र० मत्स्य जीवी सहकारी संघ वीरू साहनी द्वारा जनपद के भ्रमण के दौरान विकास भवन सभागार में मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान सभापति मि. साहनी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा मत्स्य पालकों के आर्थिक उत्थान हेतु कई लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ प्रत्येक पात्र मत्स्य पालक तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में मत्स्य सहकारी समितियों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि अधिकाधिक मत्स्य पालक संगठित होकर योजनाओं से जुड़ सकें।
उन्होंने ग्राम स्तर पर जागरूकता कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ दिए जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने विभागीय अधिकरियों को निर्देश दिए कि मत्स्य विभाग के तालाबों पर अवैध अतिक्रमण आदि न ही, यह सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी  हिमांशु गुप्ता, सहायक निदेशक मत्स्य, मत्स्य निरीक्षक, सहकारी समितियों के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने