बलरामपुर- दिनांक 25.10.2025 को वादी  सियानन्द पुत्र स्व मनीराम निवासी ग्राम सेखुइया थाना को नगर जनपद बलरामपुर द्वारा तहरीर दिया गया कि विपक्षीगण सुमित सिंह पुत्र उदय प्रताप सिंह निवासी ग्राम सेखुइया थाना कोo नगर बलरामपुर आदि 16 नफर नामजद व 50 अज्ञात द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर गाली देते हुए वादी के घर मे घुसकर वादी के परिजनों के लाठी डण्डा कुदाल आदि से जानलेवा हमला करना जिससे परिवार से कई लोगों को गम्भीर चोटें आने के आधार पर थाना स्थानीय पर धारा बीएनएस बनाम सुमित सिंह पुत्र उदय प्रताप सिंह निवासी ग्राम सेखुइया थाना कोo नगर बलरामपुर उम्र 50 वर्ष आदि 16 नफर नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना कोo नगर अन्तर्गत घर में घुसकर मारपीट की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना कोo नगर बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में 
आज दिनांक-30.10.2025 थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर द्वारा सम्बन्धित नामित अभियुक्त गण 1. उत्सव सिंह पुत्र श्री अजय सिंह उर्फ घमाऊ सिंह उम्र करीब 20 वर्ष 2. शिवम सिंह उर्फ सूर्य प्रताप सिंह पुत्र अखण्ड प्रताप सिंह उम्र 22 वर्ष निo गण सेखुइया थाना कोo नगर जनपद बलरामपुर को गोदीपुर पेट्रोल पम्प से पहले तिराहे से व 3. चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ महतो सिंह पुत्र स्वo विरेन्द्र बहादुर सिंह उम्र 50 वर्ष निo ग्राम सेखुइया थाना कोo नगर जनपद बलरामपुर को आरटीओ कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया। 
ज्ञातव्य है कि मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्त 1.हवलदार सिंह पुत्र राजेश्वरी सिंह निवासी ग्राम सेखुइया थाना कोo नगर बलरामपुर को मुकदमा उपरोक्त में साक्ष्य के आधार पर दिनांक 27.10.025 को व 2. सुमित सिंह उर्फ पुत्तन सिंह पुत्र सीताराम सिंह 3.सुनील सिंह पुत्र सीताराम सिंह निवासीगण ग्राम सेखुइया थाना कोo नगर जनपद बलरामपुर को दिनांक-28.10.25 को व अभियुक्त 4. अजय सिंह उर्फ घमाऊ पुत्र वीरेन्द्र बहादुर सिंह उम्र 50 वर्ष निo गण सेखुइया थाना कोo नगर जनपद बलरामपुर को दिनांक 30.10.25 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने