चौधरी मुकेश सिंह वरिष्ठ पत्रकार की खास रिपोर्ट लखनऊ उत्तर प्रदेश से 

सहकार भारती  प्रादेशिक गन्ना प्रकोष्ठ सम्मेलन संपन्न

*** गन्ना मूल्य वृद्धि प्रशंसनीय है मगर गन्ना किसानों का बकाया भुगतान मय ब्याज के तुरंत किया जाए***  कर्मवीर सिंह

सहकार भारती द्वारा आयोजित गन्ना प्रकोष्ठ का पहला प्रदेशीय सम्मेलन आज 09 नवंबर 2025 को चौधरी चरण सिंह सहकारिता भवन, विधानसभा मार्ग पर संपन्न हुआ।

 कार्यक्रम का शुभारंभ सहकार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह एवं उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के उपसभापति ऋषिकांत राय, अजय वीर सिंह प्रदेश प्रमुख गन्ना प्रकोष्ठ,  कर्मवीर सिंह सगठन प्रमुख एवं मीनाक्षी राय प्रदेश महिला प्रमुख ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

 चौधरी चरण सिंह सभागार सहकारिता भवन चौधरी साहब के नाम से विख्यात है लेकिन  सभागार में चौधरी साहब का कोई चित्र या धेय वाक्य  नहीं था, कर्मवीर सिंह के अथक प्रयास  से मंचासीन सभी गणमान्य जनों ने 
किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की तस्वीर को सभागार में स्थापित उपरांत आज अनावरण कर नमन किया। 
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारिता अब जन आंदोलन का रूप ले रही है, जिससे सहकारिता के लोकतांत्रिक व्यवस्था में इसकी भूमिका और सशक्त होगी। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डी0पी,पाठक,  रामाश्रय राय संचालक, सहकारी चीनी मिल संघ, कृष्ण कुमार ओझा, राष्ट्रीय सह आईटी प्रमुख प्रकोष्ठ, सहकार भारती थे। कार्यंक्रम में आये गन्ना सहकारी समितियों के सभापति और संचालक तथा सहकार भारती के प्रदेश पदाधिकारियों एवं लखनऊ जिला/महानगर अध्यक्ष के साथ-साथ प्रत्येक जिले से गन्ना किसानो को विजय कुमार पाण्डेय ने आज गाना प्रकोष्ठ सम्मेलन में आए हुए सभी किसान भाइयों का तहे दिल से धन्यवाद दिया.

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने