उतरौला बलरामपुर- उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद संभावित प्रत्याशियों ने अपनी सक्रियता और बढ़ा दी है। इसी क्रम में गुरुवार को अधिवक्ता शमशेर यादव जग राना ने उतरौल तहसील में आकर सभी अधिवक्ताओं से मुलाकात की और अपने लिए समर्थन करने की लिए अपील की। शमशेर यादव जगराना स्थानीय अधिवक्ताओं का समर्थन मिला। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क किया गया। उन्होंने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए पोस्टर और कैलेंडर जैसी प्रचार सामग्री भी वितरित की। इस दौरान अधिवक्ताओं के बीच वरीयता क्रम में मतदान को लेकर भी चर्चाएं भी तेज हुईं। बार एसोसिएशन उतरौला के संघभवन में एक बैठक आयोजित कर मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन उतरौला के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, प्रहलाद यादव, विजय प्रकाश श्रीवा स्तव, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, रवि कुमार मिश्रा, शहबाज फजल, आलोक कुमार, अमित कुमार, राजनश्रीवास्तव, निजामुद्दीन अंसारी, आरिफ खान, आशीष कुमार कसौधन,सुमित श्रीवास्तव,अजित कुमार यादव,विनीश कुमार गुप्ता अजय विमल के अलावा कई अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know