उतरौला बलरामपुर- आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला क्षेत्र में यथार्थ सत्यापन रजि स्टर (SIR) की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, अद्य तन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, यह अभियान अब घर-घर पर पहुंचकर लोगों को जागरूक भी किया जायेगा। गहन मतदाता पुनः निरीक्षण अभियान SIR के अन्तर्गत उतरौ ला विधान सभा क्षेत्र के उतरौला नगर में विधाय क राम प्रताप वर्मा के बूथ पर प्रवासी के रूप में बूथ संख्या 98 पर  पहुँचकर मतदाताओं से संवाद किया, तथा उन्हें अपने नाम मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु प्रेरित भी कियागया   नगर अध्यक्ष भाजपा उतरौला  निर्धारितसमय सारणी के अनुसार बी एल ओ के द्वारा प्रत्येक परिवार से मिलकर SIR प्रक्रिया का महत्व सम झा रहे हैं, तथा उन्हें सम्बन्धित फॉर्मउपलब्ध कराकर सही जानकारी भरने का आग्रह भी कर रहे हैं। मैं SIR कार्य का दायित्व संभाल रहे बी एल ओ अमित कुमार गुप्ता ने भारतीय विद्या लय इण्टर कालेज में SIR फार्म भी ऑन लाइ न किया गया है और उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था, कि उन्हें सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र के कोई भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूट न जाए। लोग कई बार स्थान परिवर्तन,उम्र में संशोधन, वर्तनी की त्रुटि, मृतक सदस्यों के नाम हटाने जैसी गड़ब ड़ियों के कारणमतदाता सूची में असमानताएं पैदा हो जाती हैं। SIR अभियान इन सभी विसं गतियों को दूर करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने यह भी बताया कि सर्वेक्षण के दौरान प्रत्येक घर में जाकर मतदाता का नाम,पता, आयु,पहचान,आधार लिंकिंग,और परिवार में नए मतदाताओं की जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज की जा रही है।
मंडल अध्यक्ष फ़रिन्द्र गुप्ता ने कहा कि नाग रिकों का सहयोग इस अभियान की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने यह भी कहा कि कई परिवार पूरे उत्साह के साथ SIR फॉर्म भर रहे हैं, और आवश्यक और अपना दस्तावेज भी उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे कार्य सुव्यव स्थित गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा  कि यदि परिवार में कोई व्यक्ति18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है, तो उसका नाम जोड़ने के लिए प्रमाण पत्र अवश्य दें, साथ ही यदि किसी सदस्य का निधन हो गया है, तो उसका नाम हटवाना भी जरूरी है ताकि मतदाता सूची सही बन सके।स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत किया है, और कहा है किSIR की प्रक्रिया से मतदाता पहचान और मतदान व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में यह अभियान चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है, और इसे समय पर पूर्ण करने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष विजय पाल वर्मा, राजेश पांडेय  रोहित कुमार गुप्ता, राहु ल गुप्ता के अलावा उपस्थित BLO, BLA- 2, सहित अन्य प्रमुख जनों से भी विस्तृत रूप से चर्चा कर अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश में भी साझा किया।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने