उतरौला बलरामपुर - पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकाश कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक  विशाल पांडेय तथा क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत एंटी रोमियो टीम/ मिशन शक्ति टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक शुभम कुमार यादव, कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार, महिला आरक्षी गरिमा सिंह महिला आरक्षी सुमन लता सरोज के द्वारा ग्राम सभा साहियापुर में चौपाल लगाकर सभी महिलाओं को तथा स्कूल खुलने व बंद होने के समय भ्रमण शील होकर सभी बच्चों एवं बच्चियों को महिला अपराध महिला हिंसा, लैंगिग उत्पीडन आदि के बारे में बताया गया तथा साइबर अपराधों जैसे-OTP शेयरिंग, लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल,बैंकिंग फ्रॉड,पेंशन धोखाधड़ी आदि से बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।  1090,यूपी आपात कालीन112, एम्बुलेंस सेवा102/108, महिला हेल्पलाइन181 व साइ बर हेल्पलाइन नम्बर 1930/155260, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1076 व मादक पदार्थों के सेवन व उन से होने वालेदुष्परिणामों के सम्बन्ध में व याता यात नियमों के बारे में, बाल विवाह तथा दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के बारे में भी जागरूक किया गया।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने