उतरौला बलरामपुर - पुलिस अधीक्षक बल रामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षकविशाल पांडेय  तथाक्षेत्राधिकारी  राघवेन्द्र सिंह  के पर्यवेक्षण में गैडास बुजुर्ग थानाअध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मिशन-शक्ति अभि यान के अन्तर्गत एंटी रोमियो टीम/ मिशन शक्ति टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक शुभम कुमार यादव, कांस्टेबल अनिल कुमार,महिला आरक्षी ममता यादव, महिला आरक्षी गरिमा सिंह, महिला आरक्षी संघमित्रा यादव के द्वारा त्योहार के मद्देनजर ग्राम हाशिम पाराबाजार में भ्रमणशील होकर महिलाओं एवं बच्चियों को महिला अपराध महिला हिंसा, लैंगिग उत्पीडन आदि वगैरा के बारे में  बताया गया, तथा साइबर अपराधों जैसेOTP शेयरिंग,लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल, बैंकिंग फ्रॉड,पेंशनधोखा धड़ी आदि से बचने के  सम्बन्ध में जागरूक किया गया।1090,यूपी आपातकालीन112, एम्बुलेंस सेवा102/ 108,महिला हेल्पलाइन 181 व साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930/ 155260, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1076 व मादक पदार्थों के सेवन व उनसे होने वाले दुष्परिणामों के सम्बन्ध में यातायात नियमों के बारे में, बाल विवाह तथा दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के बारे में जागरूक किया गया।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने