सी.एम.एस. कैम्ब्रिज, गोमती नगर एक्सटेंशन बना 

लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ स्कूल

लखनऊ, 24 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन को लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश के ‘सर्वश्रेष्ठ स्कूल’ के खिताब से नवाजा गया है। शैक्षिक पत्रिका ‘एजूकेशन वल्र्ड’ द्वारा जारी की गई ‘एजूकेशन वल्र्ड इण्डिया स्कूल रैंकिंग-2025’ में गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन ने ‘इण्टरनेशनल डे स्कूल’ कैटेगरी में लखनऊ एवं प्रदेश का नम्बर 1 स्कूल होने का गौरव प्राप्त किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन की डीन सुश्री सुषमा राजकुमार एवं सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन की कोआर्डिनेटर सुश्री मसीरा आरिफ ने नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में प्रशिस्त पत्र एवं स्मृति चिन्ह ग्रहण किया।

सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस उपलब्धि का सम्पूर्ण श्रेय विद्यालय के कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों को जाता है जिनकी निष्ठा व परिश्रम की बदौलय सी.एम.एस. कैम्ब्रिज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि सी.एम.एस. का कैम्ब्रिज सेक्शन राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य को तत्पर है।

सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि भारत में स्कूलों के मूल्यांकन के संदर्भ में एजुकेशन वल्र्ड ग्रैण्ड ज्यूरी अवाड्र्स को ‘गोल्ड स्टैण्डर्ड’ माना जाता है, क्योंकि इसकी रैंकिंग जनमत पर नहीं अपितु विशेषज्ञ पैनल द्वारा लीडरशिप क्वालिटी, इनोवेशन, इन्स्टीट्यूशनल विजन एवं कम्युनिटी इम्पैक्ट आदि विभिन्न मानकों पर आधारित होती है। ऐसे में, यह अभूतपूर्व उपलब्धि सी.एम.एस. की राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय उपलब्धियों की लंबी श्रृंखला में एक और मील का पत्थर है।



 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने