बलरामपुर - 22 अक्टूबर 2025:
गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर बलरामपुर आदर्श नगर पालिका परिषद द्वारा एक विशेष आयोजन का आयोजन किया गया,जिसमें कान्हा गौशाला सेवक,रामपुरवा में विधिवत रूप से गौ पूजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू' के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष का प्रतिनिधित्व करते हुए गौरव मिश्रा ने गौशाला पहुंचकर पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौ माता का श्रृंगार कर उन्हें पुष्प अर्पित किए गए और उन्हें गुण (गुड़) व चना खिलाया गया,जो गोवर्धन पूजा की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
गौ पूजन के पश्चात उपस्थित जनों को गोसेवा और संरक्षण के महत्व पर भी संबोधित किया गया। गौरव मिश्रा ने बताया कि “गौ माता हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था की प्रतीक हैं। गोवर्धन पूजा सिर्फ एक धार्मिक कर्मकांड नहीं बल्कि प्रकृति और पशुधन के प्रति हमारी कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम है।”
कार्यक्रम में नगर पालिका के अन्य अधिकारी,कर्मचारी,स्थानीय नागरिक,तथा गौसेवक भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गौमाता को चारा,गुड़ और चना अर्पित किया और गोसेवा का संकल्प लिया।
पूरे आयोजन के दौरान गौशाला परिसर को स्वच्छ और सुसज्जित रखा गया। रंगोली, दीपों की सजावट और भक्ति संगीत की धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया था। स्थानीय युवाओं और स्वयंसेवी संस्थाओं ने पूजन एवं व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 
       

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने