डी एम गोंडा और एसपी विनीत जायसवाल के कुशल दिशा निर्देशन में CO राजेश सिंह नगर कोतवाली गोंडा ने सभी परीक्षा परीक्षा केंद्रो पर जाकर मुस्तादी से सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कराया और अभ्यर्थियों की सुरक्षा और नकल माफियाओं पर कसा शिकंजा। सबसे पहले सेंटर फातिमा स्कूल को निरीक्षण किया ,इसके बाद दूसरे स्कूलों पर जाकर सुरक्षा के दृष्टिगत सभी मानकों को निरीक्षण किया। फातिमा स्कूल गोंडा के प्रधानाचार्य फादर अरुण मोरस ने प्रशासनिक अधिकारीयो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बराबर सहयोग दिया और PET परीक्षा को संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया जिसको लेकर प्रशासन के आला अधिकारियों ने फातिमा स्कूल की व्यवस्था को लेकर प्रधानाचार्य की जमकर की तारीफ।
शिव मंगल शुक्ला
न्यूज ब्यूरो चीफ
हिन्दी संवाद न्यूज
मनकापुर गोंडा
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know