बलरामपुर /माध्यमिक शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के निर्देश पर एवं जिला विद्यालय निरीक्षक बलरामपुर श्रीमती मृदुला आनन्द की देखरेख में बुधवार को मोहनलाल राम लाल इण्टर कालेज शिवपुरा में जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
माध्यमिक स्कूली खेल के तहत भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जनपद के ए०जी० हाशमी इ का०, हाजी इ इ का०, स्वतन्त्र भारत  इ. का०, एम वाई उस्मानी इण्टर का०, भारतीय वि इ का  उतरौला,ब० माडर्न इं. का० की अलग अलग भार वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया।
अंडर 19 किलो वर्ग भार में प्रथम स्थान एम० वाई-उस्मानी इण्टर कालेज के आदित्य गुप्ता ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, 73 किलो वर्ग में माडर्न स्कूल के इसरार, 67 किलो वर्ग में प्रमोद कुमार आर्या MLRL, 61 किलो वर्ग में MLRL के सचिन कुमार प्रथम व मॉडर्न स्कूल के ओवैश राजा द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर 17 आयु वर्ग में सनाविल रजा मॉडर्न स्कूल  प्रथम स्थान, समीर कुमार MLRL कॉलेज के द्वितीय स्थान पर  रहे।
वहीं वालिका वर्ग में मोहन लाल राम लाल ई० का० की राधा यादव 50  किलो वर्ग मे प्रथम व मोहिनी वर्मा 64 किलो वर्ग में प्रथम स्थान पर रहते हुए मण्डल के लिए चयनित हुए।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय प्रवन्धक राजेश कुमार गुप्ता एवं प्रधानाचार्य अम्बरीश कुमार पाण्डेय ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया।
 विजेताओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सम्पादन करने में नसीम अहमद, मदन लाल, अभय शंकर कुरील, अर्पण पाण्डेय,नवीन पाल, पंकज पाण्डेय, उमेश तिवारी का मुख्य योगदान रहा। 

          हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने