बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा आगामी त्यौहारो को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत दिये गये सख्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला  राघवेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उतरौला अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में उoनिo  त्रियुगी प्रसाद शर्मा मय टीम उoनिo अनिल यादव व हेo काo विनोद यादव, काo अखिलेश कुमार, काo दान श्रीवास्तव द्वारा आगामी त्यौहार माँ दुर्गा पूजा एवं दशहरा के दृष्टिगत क्षेत्र भ्रमण के समय संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम मधपुर नहर पुलिया के पास से अभियुक्त अरून कुमार पुत्र भीखीलाल  निवासी हुसैनाबाद थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को एक ई-रिक्शा लोडर में भारी मात्रा में अवैध पटाखा के साथ गिरफ्तार किया गया। 

               
          हिन्दी संवाद न्यूज से
           रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने