बलरामपुर- आयुक्त देवीपाटन मंडल  शशिभूषण लाल सुशील एवं डीएम पवन अग्रवाल द्वारा विकास खंड पचपेड़वा के थारू जनजाति ग्राम बड़का भूकुरवा पहुंचकर ग्राम चौपाल लगाई गई।इस दौरान आयुक्त एवं डीएम महोदय द्वारा ग्रामीणों से वार्ता की गई। ग्रामीणों की बेहतर कनेक्टिविट उपलब्ध कराए जाने हेतु आयुक्त एवं डीएम द्वारा वन विभाग के अधिकारी के साथ विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
आयुक्त एवं डीएम महोदय ने ग्रामीणों से वार्ता की एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संतृप्तिकरण का फीडबैक लिया गया।
उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज के तहत ग्राम को सभी कल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त किया जाए।
उन्होंने ग्राम बढ़वा भूकुरवा के रास्ते में पड़ने वाले पहाड़ी नाले पर फ्लड फाइटिंग का कार्य एवं मनरेगा से सॉइल इरोजन वर्क कराए जाने का निर्देश दिया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी पचपेड़वा , ग्राम प्रधान बड़का भुकुरवा व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
          रिपोर्टर वी. संघर्ष
           बलरामपुर। 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने