बलरामपुर- राजकीय इंटर कालेज दारी चौरा में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की स्मृति में उनका जन्म दिवस हर वर्ष खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यान चंद ने भारतीय हॉकी को अपनी खेल की कला से उंचाइयों पर पहुंचाया और ओलंपिक खेलों में भारत हॉकी में शानदार जीत दिलाकर भारत का सम्मान विश्व में प्रसिद्ध किया।
भारत सरकार ने खेल की भावना को बढ़ाने, शरीर को स्वस्थ रखने व खेल जगत की महान हस्तियों को सम्मान प्रदान करने हेतु हर वर्ष 29 अगस्त को खेल दिवस का आयोजन करता है। सरकार ने खेल जगत की हस्तियों के सम्मान व उनके योगदान के लिए खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरास्कर खेल रत्न और मेजर ध्यानचंद पुरास्कर प्रदान करता है। आज खेल दिवस के इस अवसर पर महान खिलाड़ी ध्यान चंद को सम्मान देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन कालेज में किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशीष कुमार मौर्य ने मेजर ध्यानचंद की चित्र पर पुष्पनजली अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस उपलक्ष्य में एक मैच का आयोजन किया गया खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर क्रीड़ा अध्यापक संजय कुमार यादव, बदरे आलम, सुरेंद्र चौधरी, मुस्ताक अली, प्रेम नारायण द्विवेदी, सर्वजीत चौधरी, रवि पटेल, कृष्ण कुमार चौरसिया, संदीप चौधरी व विद्यालय छात्र- छात्रायें उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know