बलरामपुर- राप्ती नदी का आज दिनांक 05- 08- 2025 को समय सायं 5:00 बजे जलस्तर - 104.010 मी० है।
राप्ती नदी का जलस्तर का ट्रेड राइजिंग हैं।
जनपद की सभी तहसीलों में स्थिति सामान्य है, बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं हैं।
राप्ती नदी का चेतावनी बिंदु - 103.620
खतरे का निशान का बिंदु  - 104.620
 जनपद में बाढ़ राहत केंद्रों की संख्या-19
 जनपद में बाढ़ चौकियों की संख्या -32
मेडिकल टीमें -32
सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय है , बाढ़ चौकियों पर तैनात विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा सतत निगरानी की जा रही हैं।
जनपद स्तर पर इंटीग्रेटेड बाढ़ कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय है एवं टोल फ्री नंबर - 1077 संचालित हैं. कंट्रोल रूम में बाढ़ खंड, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व सहित अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
बाढ़ आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है , सभी संबंधित विभाग बाढ़ खंड, स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, विद्युत विभाग, पीडब्लूडी, पशुपालन विभाग आदि को जिम्मेदारी सौंप दी गई एवं सभी तैयारियों का मॉनिटरिंग की जा रही हैं।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने