हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गुरुवार को भाजपा की ओर से तुलसी पार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर जिला कार्य योजना बैठक की गई। बैठक में तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी रहे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है। भाजपा की ओर से जिले में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आगामी 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है। यात्रा के दौरान समस्त जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी व मंडल से लेकर बूथ अध्यक्ष तक के कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा में प्रत्येक विधानसभा में शहीद स्मारक स्थलों पर भाजपा कार्यकर्ता माल्यार्पण का कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को पार्टी की ओर से विभाजन विभीषिका का कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस दौरान जुलूस एवं संगोष्ठी आयोजित किया जाएगा। 15 अगस्त को जिले में हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके बाद सभी भाजपा कार्यकर्ता तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर नमो सहित कई ऐप पर अपलोड करेंगे। हर घर तिरंगा अभियान 22 मंडलों में आयोजित किया जाएगा। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि गत वर्ष लोगों ने उत्साहित होकर अपने घरों पर तिरंगा फहराया था। इस बार पूरा देश उत्साह के साथ अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराएगा। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि 15 अगस्त को सभी कार्यकर्ता उत्सव के रूप में मनाएं। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में देश की सेना ने आतंकियों का खात्मा कर देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा वितरित करेंगे। जिससे हर भारतीय अपने घरों पर तिरंगा फहरा सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। इसको लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम में सभी की भागीदारी अहम है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, प्रदीप सिंह, उतरौला चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी आदि ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा किया। अभियान संयोजक अवधेश तिवारी तरुण एवं कार्यक्रम संचालक जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, महिपाल चौधरी, पंकज सिंह, गैसड़ी चेयरमैन प्रिंस वर्मा, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, जन्मेजय सिंह, जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, विष्णु देव गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललित तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा,अजय सिंह पिंकू, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, अब्दुल अजीज खान, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, अमरनाथ शुक्ला, डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, सौरभ रतन पाण्डेय, अंशुमान शुक्ला, नंदिनी शुक्ला एवं झूमा सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
भारत
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know