अम्बेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 125वें 'मन की बात' कार्यक्रम का जनपद अंबेडकर नगर में भव्य आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं जिला संयोजक दिलीप पटेल 'देव' के संयोजन में जनपद की सभी 1406 बूथों पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम को सुना।
जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अकबरपुर नगर मंडल के डॉ. गणेश कृष्ण जेटली इंटर कॉलेज स्थित 103 नंबर बूथ पर मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, शक्ति केंद्र संयोजक सतीश गुप्ता और बूथ अध्यक्ष अखिलेश गौड़ के साथ मन की बात सुनी। कार्यक्रम के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन की प्रमुख बातों को साझा करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देशवासियों को स्वच्छता अपनाने, स्वदेशी को बढ़ावा देकर देश को आत्मनिर्भर बनाने और सौर ऊर्जा जैसे विषयों पर प्रेरित किया। उन्होंने हाल में पहाड़ी क्षेत्रों में आई प्राकृतिक आपदा में प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जनपद की सभी बूथों पर यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें कुल 13,665 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व सांसद रितेश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी सहित जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक प्रमुखों, पूर्व विधायकों और अन्य गणमान्य लोगों ने विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम सुना।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know