उतरौला बलरामपुर- थाना कोतवाली उतरौ ला अन्तर्गत ग्राम बक्सरिया में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव तालाब में  उतराता हुआ मिला।ग्रामीणों के पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भेजा दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम बक्सरिया के निवासी अमन पुत्र राधेश्याम आयु लग भग 30 वर्ष शुक्रवार की शाम को गांव के पश्चिम तरफ तालाब में शौच के लिए गया हुआ था, जिससे वह फिसलकर फगहरे पानी में गिर जाने से पानी में डूब गया। शनिवार को सुबह तालाब में शव को उतराता देखकरग्रामीणों  ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मेंलेकर पोस्ट मार्टम पर भेज कर विधिक कार्यवाही शुरू की। डूबने की खबर पाते ही परिजनों का रो रो कर बहुत ही बुरा हाल है।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                 उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने