बलरामपुर-  बुधवार को एम०पी० पी० इण्टर कॉलेज बलरामपुर में सदर विधायक पल्टूराम के नेतृत्व में प्रधानाचार्य, शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य श्री राकेश प्रताप सिंह सहित शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्रों ने विद्यालय प्रागंण में लगभग 100 पौधे आम, अमरूद, जामुन आदि के लगाये।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज दारीचौरा आशीष कुमार मौर्य सहित एम०पी० के० इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों ने भाग लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से  राहुल शर्मा ने भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने